logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

RANCHI : राज्यपाल संतोष गंगवार ने सूचना आयुक्तों की नियुक्ति पर लगाई रोक, फाइल लौटाई

राज्यपाल संतोष गंगवार ने सूचना आयुक्तों की नियुक्ति पर लगाई रोक, फाइल लौटाई

रांची (झारखंड)। राज्यपाल संतोष गंगवार ने राज्य सरकार द्वारा भेजी गई सूचना आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़ी संचिका को मंजूरी दिए बिना वापस लौटा दिया है

सूत्रों के अनुसार, राज्यपाल ने विशेष रूप से उन तीन नामों पर आपत्ति जताई है, जो सक्रिय राजनीतिक दलों से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। उनका मानना है कि सूचना आयुक्त जैसे महत्वपूर्ण और निष्पक्ष पद पर नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों का राजनीतिक रूप से तटस्थ होना आवश्यक है।

इस मामले में राज्यपाल ने सीधे निर्णय लेने के बजाय इन नामों पर विधिक राय मांगी है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि क्या ऐसे व्यक्तियों की नियुक्ति नियमों और कानून के अनुरूप है या नहीं।

अब सभी की नजरें इस पर टिकी हैं कि कानूनी सलाह आने के बाद इस मामले में आगे क्या फैसला लिया जाता है—क्या इन्हीं नामों को मंजूरी मिलेगी या राज्य सरकार को नए नाम प्रस्तावित करने होंगे।

1
622 views

Comment