logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

BOKARO : बोकारो में बड़ी कार्रवाई : नाबालिग से यौन शोषण के प्रयास में दो आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार

बोकारो में बड़ी कार्रवाई : नाबालिग से यौन शोषण के प्रयास में दो आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार

बोकारो (झारखंड)। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग से यौन शोषण के प्रयास के मामले में दो आरोपियों को महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। 12 अप्रैल 2026 को एक महिला अपनी नाबालिग पुत्री के साथ बालीडीह थाना पहुंची और दो व्यक्तियों द्वारा यौन शोषण के प्रयास की सूचना दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बालीडीह थाना कांड संख्या 65/26 के तहत धारा 70(2)/62 बीएनएस एवं 8/12 पोक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देश पर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कृष्णा कपरदार (32 वर्ष) एवं अमित कुमार मंडल को उसी रात गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल (हीरो ग्लैमर, JH05AW-2310) एवं दो मोबाइल फोन (सैमसंग और ओपो) बरामद किए गए।

दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है तथा मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

बोकारो पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार के संवेदनशील मामलों में त्वरित और कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

30
1650 views

Comment