logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

RANCHI : पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

रांची (झारखंड)। रांची में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 12 अप्रैल 2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू एवं सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर इलाके में विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई।

पुलिस उपाधीक्षक हटिया के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 7.36 ग्राम ब्राउन शुगर, ₹4,640 नकद, एक मोबाइल फोन एवं एक एक्टिवा स्कूटी (JH01GF4158) बरामद की गई।

इस संबंध में अरगोड़ा थाना कांड संख्या 87/26 के तहत धारा 21(b)/22(b)/29 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों में मुहम्मद सोहेल खान (60 वर्ष) एवं दिवाकर कुमार (26 वर्ष) शामिल हैं। दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में होटवार जेल भेज दिया गया है।

रांची पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

8
1199 views

Comment