भाजपा महिला मोर्चा ने ‘नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम’ का आगाज किया, 33 प्रतिशत महिलाओं के आरक्षण के लिये पीएम मोदी का आभार
मेरठ। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सोमवार से नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम की शुरूआत प्रेस वार्ता के माध्यम से की गई। प्रेस वार्ता को पूर्व सांसद कांता कर्दम ने संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारत के इतिहास का स्वर्ण युग है।
इसका इंतजार देश की आधी आबादी दशकों से कर रही थी। मोदी सरकार ने संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत सीटों को आरक्षित किया है।
इस दौरान कार्यक्रम संयोजक श्रीमती बीना वाधवा, पूर्व विधायक शशी मित्तल, राज्य महिला आयोग की सदस्या डा.हिमानी अग्रवाल, अर्जुन अवार्डी अलका तोमर, नीता गुप्ता, अंजू वारियर, पूजा बंसल, डोली गुप्ता, वर्षा कौशिक, अनन्या दत्ता, अश्मिता दत्ता आदि के साथ साथ महानगर अध्यक्ष भाजपा विवेक रस्तौगी, तथा मीडिया प्रभारी अमित शर्मा आदि उपस्थित रहे।