नगर निगम की बोर्ड बैठक में मिनटों में करोडों का बजट पास, जनता से जुडे मुद्दों पर बात न होने पर भडके पार्षद, हंगामा
मेरठ। नगर निगम की बोर्ड बैठक सोमवार को चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के प्रेक्षागृह में महापौर हरिकांत अहलूवालिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने किया।
मात्र 10 मिनट चली बोर्ड बैठक् में 1831 करोड़ रुपयों के बजट के प्रस्ताव को अंतिम स्वीकृति मिल गई। इस दौरान जब पार्षदों द्वारा अन्य जनहित के मुद्दों को उठाना शुरू किया तो महापौर ने यह कह कर रोक दिया की यह बैठक केवल बजट को लेकर आयोजित की गई थी।
इसलिये इस बैठक में अन्य किसी विषय पर चर्चा नही की जायेगी। जिसे लेकर भाजपा पार्षदों के साथ-साथ विपक्षी दलों के पार्षद भी भडक गये