KHUNTI : मारंगहादा में चाचा-भतीजा विवाद ने लिया खूनी रूप, महिला की मौत, दो आरोपी गिरफ्तार
मारंगहादा में चाचा-भतीजा विवाद ने लिया खूनी रूप, महिला की मौत, दो आरोपी गिरफ्तार
खूँटी (झारखंड)। मारंगहादा क्षेत्र में दिनांक- 07.04.2026 को दिन में चाचा – भतीजा के बीच करंज फल चुनने को लेकर हुए विवाद में रात्रि को अभियुक्तों द्वारा अपने चाचा के घर में घुस कर चाचा गुइया पहान एवं चाची सोनी पहान को मारपीट किये जाने के कारण गंभीर रुप से घायल हो गये थे। तदोपरांत ईलाज के दौरान सोनी पहान की मृत्यु हो गई। उक्त घटना के संदर्भ में गुइया पहान के आवेदन के आधार पर मारंगहादा थाना में कांड प्रतिवेदित किया गया।
उक्त कांड में त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड के प्राथमिकि अभियुक्तों- हंगरा पहान एवं कुंवर पहान को गिरफ्तार किया गया। इनके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार टांगी, डंडा को विधिवत जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया है।