■ बोकारो : रवि कुमार बने पिंड्राजोरा के नए थाना प्रभारी कई थानों में प्रभारी बदले, बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जारी किया आदेश l
जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, रवि कुमार को पिंडराजोरा थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। वे पूर्व में गोमिया थाना में पदस्थापित थे। वहीं प्रफुल्ल महतो को गोमिया थाना का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा श्यामल मंडल को आईईएल थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि विक्रम कुमार को चंद्रपुरा थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस प्रशासनिक बदलाव को जिले में पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने सभी नव पदस्थापित थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और जनसंपर्क को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।