logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

22 साल से फरार चल रहा 50 हजार का इनामी बल्लू उर्फ तिलकराम गिरफ्तार

मेरठ। स्वाट टीम ने 22 साल से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश बल्लू उर्फ तिलकराम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपना नाम कही बल्लू तो कही तिलकराम बताता था। इसी आधार पर आरोपी पुलिस को लंबे समय से चकमा दे रहा था पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ गंभीर मुकदमे दर्ज थे।

शनिवार को एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि स्वाट टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि 50 हजार का इनामी वांछित आरोपी क्षेत्र में मौजूद है। वह कही अपना नाम बालू तो कही तिलकराम बताता है, सूचना के आधार पर टीम ने आरोपी की घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

0
530 views

Comment