logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सेंट्रल मार्केट में सेटबैक आदेश के विरोध में महिलाएं-बच्चियों का प्रदर्शन

मेरठ। सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के सीलिंग अभियान और 859 आवासीय भूखंडों में सेटबैक छोड़ने के आदेश के खिलाफ तीसरे दिन भी विरोध जारी रहा। व्यापारी और स्थानीय निवासी बड़ी संख्या में मार्केट में टेंट लगाकर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक आदेश में संशोधन नही होता, वे यहीं डटे रहेंगे।

स्थानीय लोगों के अनुसार मार्केट के अधिकांश मकान करीब 30 साल पुराने हैं। ऐसे में सेटबैक के तहत तोड़फोड़ करना आसान नही होगा। इससे निर्माण कमजोर होने और किसी हादसे की आशंका भी जताई जा रही है। स्थानीय निवासियों ने साफ शब्दों में कहा कि वे अपने घरों में किसी भी हालत में सेटबैक पालिसी लागू नही होने देंगे।

0
370 views

Comment