logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

JAMSHEDPUR : कदमा : महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती पर जमशेदपुर में भव्य समारोह

महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती पर जमशेदपुर में भव्य समारोह

बन्ना गुप्ता ने शिक्षा व जागरूकता का दिया संदेश

जमशेदपुर (झारखंड)। आज महात्मा ज्योतिबा फुले जी की 199वीं जयंती के अवसर पर माली मालाकार कल्याण समिति एवं महात्मा ज्योतिबा फुले कल्याण न्यास, जमशेदपुर के संयुक्त तत्वाधान में शास्त्रीनगर कदमा स्थित मिलन समिति क्लब में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अध्यक्ष श्री यमुना भगत प्रभाकर जी ने किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बन्ना गुप्ता (पूर्व स्वास्थ्य मंत्री, झारखंड सरकार) एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य किशोर यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर की गई।

अपने संबोधन में श्री बन्ना गुप्ता जी ने महात्मा ज्योतिबा फुले जी के संघर्ष, त्याग और समाज सुधार में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला तथा समाज को शिक्षित और जागरूक बनाने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष श्री प्रेमलाल भगत, संजय मालाकार, भोला प्रसाद भगत, महिला प्रभारी डॉ. गुंजा सैनी, गीता देवी, रीना देवी समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

25
1218 views

Comment