सेंट्रल मार्केट में सील लगाने के अभियान के दौरान व्यापारी बेहोश, आवास-विकास परिषद की टीम का भारी विरोध
मेरठ। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आवास एवं विकास परिषद की टीम ने 44 अवैध संपत्तियों को सील करने की कार्रवाई बुधवार को शुरू कर दी। सेंट्रल मार्केट में पहुंची टीम की कार्यशैली पर व्यापरियों ने रोष जताया और जमकर विरोध किया।
इस दौरान एक व्यापारी गिरधर बेहोश हो गए। इससे मौके पर मौजूद व्यापारियों का रोष और बढ़ गया। स्वजन में चीख-पुकार मच गई। व्यापारी को उपचार के लिए ले जाया गया। इस दौरान सपा विधायक अतुल प्रधान भी मौजूद थे।