मेरठ में कई जगह बारिश के साथ ओलावृष्टि, किसानों की फसलों को भारी नुकसान
मेरठ। मेरठ शहर में बुधवार को धूप और बादलों के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली। दोपहर के समय जहां कई इलाकों में तेज धूप निकली, वहीं कुछ स्थानों पर झमाझम बारिश भी हुई। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम ठंडा हो गया।
वहीं भावनपुर थाना क्षेत्र में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। करीब 15 मिनट तक ओलों की बौछार होने से खेतों में खड़ी फसलें बुरी तरह प्रभावित हो गईं।