logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पुलिस को मिली बडी कामयाबी; मोदरान रेलवे स्टेशन से चोरी कर भाग रहे तीन चोर पाली में गिरफ्तार; 9 किलो चांदी बरामद



मोदरान: जालोर जिले से चोरी कर भाग रहे तीन चोरों को पाली पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में चांदी के गहने, बाइक और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए गए हैं।
नाकाबंदी देख घबराए आरोपी
सीओ ग्रामीण अमरसिंह रत्नू ने बताया कि जेतपुर थानाप्रभारी अरूण कुमार ने बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे नाकाबंदी की थी। इसी दौरान जालोर की तरफ से एक बाइक पर तीन युवक आते नजर आए, जिनके पास एक बैग था। पुलिस की नाकाबंदी देखकर तीनों युवक घबरा गए, जिसे देख पुलिस को उन पर शक हुआ।
बैग की तलाशी में मिली चांदी
पुलिस ने जब तीनों को रोककर बैग की तलाशी ली, तो वे दंग रह गए। बैग में करीब 9 किलो चांदी के गहने और कुछ आर्टिफिशियल ज्वेलरी भरी हुई थी। पुलिस ने तुरंत गहनों को जब्त कर तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया।
ज्वेलरी शॉप में की थी चोरी
कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने जालोर जिले के मोदरान रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक ज्वेलरी शॉप से यह चोरी की थी। पुलिस ने आरोपियों की बाइक और ताला तोड़ने के उपकरण भी जब्त कर लिए हैं।
इन तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
जेतपुर थानाप्रभारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपी इस प्रकार हैं:
प्रेम (23): पुत्र भंवरराम, निवासी सापूनी मंडली, बालोतरा।
भोमाराम (18): पुत्र माधुराम, निवासी बाणियावास, बालोतरा।
राजेन्द्र (25): पुत्र परकाराम, निवासी मोदरान गांव, पुलिस थाना रामसीन, जालोर को गिरफ्तार किया गया।

288
17166 views

Comment