LATEHAR : लातेहार में मासिक अपराध गोष्ठी, लंबित कांडों के निष्पादन और अपराध नियंत्रण पर एसपी के सख्त निर्देश
लातेहार में मासिक अपराध गोष्ठी, लंबित कांडों के निष्पादन और अपराध नियंत्रण पर एसपी के सख्त निर्देश
लातेहार (झारखंड)। आज पुलिस अधीक्षक, लातेहार के द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें बीते माह में घटित सभी महत्वपूर्ण अपराधों की समीक्षा की गई एवं लंबित कांडों का निष्पादन, अपराध नियंत्रण तथा पासपोर्ट / चरित्र सत्यापन और eDAR एंट्री की विस्तृत समीक्षा कर अवश्य दिशा-निर्देश दिया गया।
साथ ही पिछले माह में हत्या, लूट, बलात्कार, पोक्सो आदि के कांडों में गिरफ्तारी एवं उद्भेदन के संबंध में किए गए प्रयासों की गहन समीक्षा की गई। इस गोष्ठी में जिला के पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।