राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)में जयपुर के दिवाकर श्रीवास्तव की बड़ी नियुक्ति, बनाए गए राष्ट्रीय महासचिव**
**NCP (लेबर सेल) में जयपुर के दिवाकर श्रीवास्तव की बड़ी नियुक्ति, बनाए गए राष्ट्रीय महासचिव**
**जयपुर।** राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में संगठन विस्तार के तहत जयपुर के **दिवाकर श्रीवास्तव** को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री **श्रीमती सुनेत्रा पंवार** के दिशा-निर्देशों पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी लेबर सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष **माननीय सुदेश बिधूड़ी** ने दिवाकर श्रीवास्तव को **राष्ट्रीय महासचिव (एल.सी.)** के पद पर मनोनीत किया है।
दिवाकर श्रीवास्तव की इस नियुक्ति से राजस्थान और विशेषकर जयपुर के कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। उनकी संगठनात्मक क्षमता और श्रम हितों के प्रति समर्पण को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने उन पर यह भरोसा जताया है।
**प्रदेश नेतृत्व ने दी बधाई:**
दिवाकर श्रीवास्तव की नियुक्ति पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी लेबर सेल के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष **योगेश श्रीवास्तव** सहित पूरी प्रदेश कार्यकारिणी ने प्रसन्नता व्यक्त की है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दिवाकर जी की नियुक्ति से लेबर सेल को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिलेगी और श्रमिकों के हितों की आवाज और मुखर होगी।
इस अवसर पर पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव को उज्जवल कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।