JAMSHEDPUR : भाजपा स्थापना दिवस पर दिखा सेवा भाव : विधायक पूर्णिमा साहू ने कर्मठ कार्यकर्ता को किया सम्मानित, खुद बनाई चाय
भाजपा स्थापना दिवस पर दिखा सेवा भाव: विधायक पूर्णिमा साहू ने कर्मठ कार्यकर्ता को किया सम्मानित, खुद बनाई चाय
जमशेदपुर (झारखंड)। भाजपा के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर जमशेदपुर महानगर जिला कार्यालय में एक भावनात्मक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने वर्षों से निष्ठा और समर्पण के साथ सेवा दे रही श्रीमती विनोदिनी सेनापति को सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके योगदान को सराहते हुए उन्हें विशेष रूप से अवकाश भी प्रदान किया गया।
श्रीमती सेनापति लंबे समय से कार्यालय में आने वाले आगंतुकों को स्नेहपूर्वक चाय-पानी की सेवा देती रही हैं, जिससे वे सभी के बीच एक सम्मानित और आत्मीय पहचान बना चुकी हैं।
सम्मान समारोह के बाद विधायक पूर्णिमा साहू ने स्वयं सेवा भाव का उदाहरण पेश करते हुए कार्यालय में उपस्थित वरिष्ठजनों एवं
कार्यकर्ताओं के लिए अपने हाथों से चाय बनाई और सभी को स्नेहपूर्वक परोसी। उनके इस व्यवहार ने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।