logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

PALAMU : अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, एक फरार – पिस्टल, जिंदा कारतूस व अन्य सामान बरामद

अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, एक फरार – पिस्टल, जिंदा कारतूस व अन्य सामान बरामद

पलामू (झारखंड)। दिनांक 05.04.2026 को रात्रि करीब 10:00 बजे शहर थाना के गश्ती दल को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति किसी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से अवैध हथियार एवं गोली के साथ सदर अस्पताल के आसपास एकत्रित हुए हैं।

उक्त सूचना के सत्यापन हेतु गश्ती दल टाइगर मोबाइल जवानों के साथ सदर अस्पताल के पास पहुँचा।पुलिस वाहन को देखते ही दो युवक भागने लगे, जिसमें एक युवक को खदेड़कर पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

गिरफ्तार युवक ने पूछताछ में अपना नाम सुमित चंद्रवंशी (उम्र करीब 28 वर्ष), पिता – अशोक राम, निवासी – नवाहाता भट्ठी मोहल्ला, थाना – शहर बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक भूरा रंग का पिस्टल, 7.56 एमएम के 06 राउंड जिंदा कारतूस एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। भागने वाले दूसरे आरोपी की पहचान राजा चंद्रवंशी उर्फ राजा, पिता – शैलेन्द्र चंद्रवंशी, निवासी – सेमाटांड़, थाना – चैनपुर के रूप में हुई है। उसका मोबाइल फोन घटनास्थल के पास से बरामद किया गया है।

इस संबंध में शहर थाना कांड संख्या 122/26, दिनांक 05.04.2026, धारा- 25(1-B)/a/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त :

1. सुमित चंद्रवंशी, उम्र 28 वर्ष, निवासी – नवाहाता भट्ठी मोहल्ला, थाना – शहर

बरामद सामान :

1. एक पिस्टल (भूरा रंग)
2. 7.56 एमएम के 06 राउंड जिंदा कारतूस
3. दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन
4. एक मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर: JH03 AH 8036)

छापामारी दल :

1. पु०अ०नि० दीपक कुमार सिंह
2. आ० 1035 रामजतन सिंह
3. आ० 629 संजीव कुमार मल्लिक
4. टाइगर आ० 1925 राकेश कुमार सिंह
5. टाइगर आ० 643 इश्रार अहमद
6. टाइगर आ० 2029 रोहित कुमार
7. टाइगर आ० 1822 अनिल पासवान

आपराधिक इतिहास (संक्षेप में) :

- सुमित चंद्रवंशी

शहर थाना कांड सं0 309/19 (धारा 302/120बी भा०द०वि० एवं आर्म्स एक्ट)

शहर थाना कांड सं0 321/22 (धारा 341/323/195/506/120बी भा०द०वि०)

- राजा चंद्रवंशी :

चैनपुर थाना के विभिन्न कांडों में आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट एवं लूट/डकैती सहित कई संगीन धाराओं में संलिप्तता
फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

12
796 views

Comment