मेरठ में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन
मेरठ। अतिक्रमण व जाम से निजात पाने के लिए मेरठ यातायात पुलिस ने कमर कस ली है जिसके तहत विशेष चेकिंग अभियान चला कर लोगों को यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाएं रखने के लिए कड़ी कार्रवाई कर जागरूक किया गया।
इस अभियान के तहत यातायात पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न चौराहों एवं मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
चैकिंग के दौरान अवैध मोडिफाइड साइलेंसर लगे दुपहिया वाहन, ध्वनि प्रदूषण वाले फैलाने वाले वाहन, स्टंट बाजी करने वाले वाहन, काली फिल्म लगी जीप व कारें, जाति सूचक शब्द लिखे वाहन, बिना हैलमेट लगाए वाहन चालकों, नाबालिक और तीन सवारी बैठाकर चलाने वालों के वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
जिसके अंतर्गत कुल 1308 चालान किए गए जिसमें 23 मोडिफाइड साइलेंसर लगे बुलेट वाहन, 582 बिना हेलमेट वाहन चालक, 110 तीन सवारी बैठा कर चलाने वाले, नौ काली फिल्म चढ़ाकर चलने वाली जीप व कारें,दो स्कूटी और पच्चीस ई रिक्शा,सहित एक टेंपो का चालान किया गया।
इस दौरान यातायात पुलिस अधिकारियों ने लाउड हेलर के माध्यम से अपने वाहनों में अवैध मोडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करने, नाबालिक बच्चों को वाहन न देने, दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने, शराब पीकर वाहन न चलाने एवं यातायात नियमों का पालन करने की अपील भी की।