logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

साइनाइड देकर भाई को मारा

मेरठ। थाना दौराला क्षेत्र अंतर्गत शराब पीने के दौरान हुई मौत ने नया मोड़ ले लिया है जांच के दौरान पुलिस ने बहन अलका पर प्रेमी के साथ मिलकर षडयंत्र कर हत्या का आरोप लगाया है।

गौरतलब है कि शुक्रवार की शाम मेरठ के थाना दौराला क्षेत्र के निवासी अंकित व स्पेलर संचालक बाबूराम और वहां काम कर रहे हैं जितेंद्र की बंटी जीरा मसाला ब्रांड की देसी शराब के टेट्रा पैक से शराब पीने से मौत हो गई थी परिजनों ने शराब जहरीले होने का आरोप लगाते हुए शराब की दुकान पर जमकर हंगामा कर दिया था।

पुलिस ने एस एस पी अविनाश पांडे के नेतृत्व में तुरंत कार्रवाई करते हुए शराब के पाउच की जांच करवाई तो पाया गया कि दुकान में बिक रही शराब के अन्य पाउच में कोई मिलावट नहीं थी केवल बाबूराम अंकित और जितेंद्र की शराब में ही प्रतिबंध साइनाड मिले होने की पुष्टि हुई

गहराई से जांच करने पर पुलिस को जानकारी हुई की मृतक अंकित की बहन अलका का गांव के ही पवन से कई वर्षों से प्रेम संबंध है जिसका ग्रामीण व भाई अंकित विरोध करता था इस कारण अलका ने प्रेमी पवन से भाई अंकित को रास्ते से हटाने की बात कही जिस पर पवन ने अपने पुराने मित्र आभूषण कारीगर अशोक से सोने की पॉलिश में इस्तेमाल करने वाले पोटेशियम साइनाइड को लाकर देने की बात कही

अशोक ने चंद रूपों की लालच में प्रतिबंधित पोटेशियम साइनाइड अंकित को उपलब्ध करा दिया गोली के रूप में मिला पोटेशियम साइनाइड को अलका ने पीसकर सिरिंज के माध्यम से टेट्रा पैक के अंदर डालकर उसे पवन के माध्यम से ही अंकित तक पहुंचा दिया।

अंकित जहर मिला पाउच लेकर

स्पेलर संचालक बाबूराम के पास पहुंचा बाबूराम पहले से ही अपने सहयोगी जितेंद्र के साथ एक पाउच शराब पी चुका था अतिरिक्त शराब पीने की लालच की वजह से साइनाइड मिली शराब तीनों ने धोखे से पी ली जिससे उनकी हालत बिगड़ गई ग्रामीणों ने उपचार हेतु पास के आर्यावर्त अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

अंकित के पास दिल्ली देहरादून हाईवे पर चार बीघा जमीन है इस जमीन की कीमत करीब 5 करोड रुपए बताई जाती है जिसके लालच में आकर प्रेमी पवन के साथ मिलकर इस घिनौनी साजिश को अंजाम दिया गया अलका ने भाई अंकित पर शराब पीकर रोज जान से मारने की नियत से पिटाई करने का आरोप भी लगाया है पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखो के पीछे भेज दिया है।

0
46 views

Comment