स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के गठन की घोषणा
स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के गठन की घोषणा
अलीगढ (उप्र )
देश में स्कूली स्तर पर क्रिकेट को संगठित, सशक्त और राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान देने के उद्देश्य से School Cricket Association of India (SCAI) के गठन की आधिकारिक घोषणा की गई है।
इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष Ranjeet Raj ने कहा कि SCAI का मुख्य उद्देश्य भारत के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्कूली क्रिकेट प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करना, उन्हें पेशेवर प्रशिक्षण देना तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के माध्यम से आगे बढ़ाना है।
उन्होंने आगे बताया कि SCAI के माध्यम से देशभर के स्कूलों में क्रिकेट के विकास के लिए संरचित कार्यक्रम, चयन प्रक्रिया, कोचिंग कैंप तथा टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे। इससे न केवल खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिलेंगे बल्कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य भी मजबूत होगा।
SCAI आने वाले समय में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के लिए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन करेगा, जिससे युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का उचित मंच मिलेगा।
अंत में, अध्यक्ष श्री रंजीत राज ने सभी स्कूलों, कोचों एवं खिलाड़ियों से इस पहल से जुड़ने और देश में स्कूली क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहयोग करने की अपील की।
जारीकर्ता:
School Cricket Association of INDIA