logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उत्तर पूर्वी दिल्ली के करतार नगर चौथा पुस्ता स्थित हनुमान मंदिर के महंत नवल किशोर दास जी महाराज के द्वारा आयोजित किया गया विशाल संत महासम्मेलन

रिपोर्ट - अक्षय माहेश्वरी
उत्तर पूर्वी दिल्ली

दिल्ली के यमुना खादर स्थित श्री हनुमान मंदिर, करतार नगर में एक विराट संत सम्मेलन आयोजित किया गया। संत सम्मेलन का आयोजन हनुमान मंदिर करतार नगर के महंत नवल किशोर दास जी महाराज की देखरेख में हुआ, यह आयोजन पंच दशनाम जूना अखाड़ा के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता और श्री दूधेश्वर महादेव मंदिर, गाजियाबाद के महंत श्री नारायणगिरी जी महाराज के अवतरण दिवस के मौके पर हुआ। इसमें देशभर से संत-महात्माओं, धर्माचार्यों और विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट जनों ने भाग लिया। उन्होंने महंत श्री नारायणगिरी जी महाराज से आशीर्वाद लिया। इस दौरान संत समाज के साथ धर्म, संस्कृति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। संतों ने अपने उद्बोधनों में नैतिक मूल्यों, सेवा, त्याग और राष्ट्रभक्ति को सुदृढ़ करने का संदेश दिया। इस सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे, कार्यक्रम की देखरेख में स्थानीय निवासियों ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया, कार्यक्रम के समापन के दौरान दूर दराज से आए सभी संतो और अतिथियों को भोजन कराकर भेजा गया, इस संत सम्मेलन में राष्ट्रहित, राष्ट्रीय सुरक्षा, जनकल्याण, युवाओं की भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इस संत सम्मेलन को धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक माना गया। संतों के मार्गदर्शन से समाज में सकारात्मकता और धर्म, सेवा तथा राष्ट्रहित के प्रति जागरूकता बढ़ी। यह आयोजन आध्यात्मिक और सामाजिक मूल्यों को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर रहा।

0
0 views

Comment