अमितेश सोनकर को मिली पीएचडी उपाधि, चंदूलाल चंद्राकर की पत्रकारिता पर किया शोध
° पत्रकार चंदूलाल चंद्राकर पर अमितेश को मिली पीएचडी उपाधि
° अमितेश सोनकर ने किया शोध, मिली डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की उपाधि
° छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर चंदूलाल चंद्राकर के नाम से दिया जाता है पत्रकारिता पुरस्कार
राजनांदगांव। श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल विश्वविद्यालय, भिलाई (छत्तीसगढ़) ने डोंगरगांव तहसील ग्राम रूदगांव निवासी, शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के प्राध्यापक अमितेश सोनकर को पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की है। उन्होंने "छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता के प्रतिमान चंदूलाल चंद्राकर: एक अध्ययन" विषय पर अपना शोध कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया। अमितेश सोनकर ने यह शोध कार्य सहायक प्राध्यापक डॉ. संजीव कुमार के निर्देशन में किया। विषय विशेषज्ञ बाह्य परीक्षा के रूप में एसोसिएशन प्रोफेसर, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से डॉ.धीरज शुक्ला उपस्थित रहे।
सोनकर ने बताया कि शोध कार्य छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर चंदूलाल चंद्राकर के नाम से पत्रकारिता पुरस्कार दिया जाता है। उनके कार्यों को लेकर शोध कार्य पूर्ण किया। श्री चंद्राकर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने समाज एवं राज्य के नाम का परचम फहराने वाले निर्भीक, साहित्यिक एवं सामाजिक पत्रकार के रुप में जाने जाते हैं। वर्तमान में वे सभी पत्रकारिता के लिए मील के पत्थर समान सुशोभित हैं जो अपने निजी स्वार्थों को त्याग कर अपना सर्वस्व समाज व राष्ट्र को समर्पित कर देते है। अपनी लेखनी से समाज की ज्वलंत समस्याओं को उजागर करते हुए तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों के प्रति अपने कलम से जन - जागरण का कार्य किया है।
अपनी इस उपलब्धि का श्रेय डॉ. अमितेश कुमार ने अपने शोध निर्देशक डॉ. संजीव कुमार, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. धनेश जोशी अपने पिता संतोष कुमार, माता श्याम कुमारी सोनकर, जीवन संगिनी सीमा सोनकर, बेटी श्रीवान्या सोनकर, पिता संतोष कुमार, माता मंजू सोनकर और भईया-भाभी को दिया। उन्होंने कहा कि माता-पिता के आशीर्वाद और गुरु के कुशल निर्देशन से ही यह सफलता संभव हो पाई है।
पीएचडी की उपाधि मिलने की खबर से उनके परिवार, ग्रामवासियों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी भिलाई, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. धनेश जोशी, डॉ. नरेश साहू, डॉ. संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।