जयंत पर टिप्पणी पर रालोद का हंगामा, पलसानिया पर FIR
मेरठ। किसानों के मसीहा और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह व उनके पौत्र जयंत चौधरी पर की गई अशोभनीय टिप्पणी के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सियासत में पारा चढ़ गया है
बयान का भारी विरोध करते हुए राष्ट्रीय लोक दल कार्यकर्ताओं ने कंकरखेड़ा थाने में जोरदार धरना प्रदर्शन किया पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय जाट सांसद के संस्थापक राम अवतार पलसानिया के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है दौराला के सकौती में भी जाट समाज ने बैठक कर पलसानिया की उत्तर प्रदेश में एंट्री प्रतिबंधित करने की चेतावनी दी है।
राष्ट्रीय लोकदल जिला अध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज और जटोली निवासी गौरव पवार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जाट समाज के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कंकरखेड़ा थाने पहुंचे उन्होंने राजस्थान के राम अवतार पलसानिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए तुरंत गिरफ्तारी की मांग करते हुए थाने में धरना प्रदर्शन किया रालोद नेताओं का कहना था कि चौधरी चरण सिंह पूरे देश के नेता है और उनके खिलाफ की गई की कोई भी अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
दौराला के सकौती स्थित हितकारी किसान इंटर कॉलेज में जाट समाज के लोगों ने एक बैठक की जिसमें अखिल भारतीय जाट महासभा के अध्यक्ष रोहित जाखड़ ने कहा कि किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
राजस्थान के राम अवतार पलसानिया की उत्तर प्रदेश में एंट्री को पूरी तरह प्रतिबंध किया जाएगा बैठक में विस्तार से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में सकौती के हितकारी किसान इंटर कॉलेज में महाराजा सूरजमल की प्रतिमा स्थापना के नाम पर आयोजित कार्यक्रम को राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया गया।
जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और सांसद हनुमान बेनीवाल को मंच पर स्थान दिया गया समाज के लोगों का आरोप है कि प्रतिमा के नाम पर करोड़ों रुपए का चंदा वसूला गया और कार्यक्रम का इस्तेमाल राजनितिक लाभ के लिए किया गया सकौती के पूर्व प्रधान योगेंद्र ने कहा कि समाज ने पलसानिया का सम्मान किया लेकिन इस तरह की टिप्पणी करने वालों को अब जवाब दिया जाएगा।
जाट समाज के लोगों ने पलसानिया से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की बात करते हुए चेतावनी दी कि ऐसा न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।
वही राजस्थान के राम अवतार पलसानिया ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कभी भी चौधरी चरण सिंह व उनके परिजनों पर किसी भी प्रकार की अभद्र टिप्पणी नहीं की है मैं चौधरी चरण सिंह का सम्मान करता हूं मैंने तो बस केवल इतना कहा था कि जाट समाज में अंतरजातीय विवाह को बढ़ावा देना गलत है जो लोग पूर्व में विवाह कर चुके हैं।
उनकी बातों को छोड़कर समाज के नए युवाओं को जाट समाज में ही विवाह करना चाहिए मेरे इस बयान को गलत तरीके से जोड़ा गया है फिर भी यदि किसी को लगता है तो मैं अपने शब्द वापस लेता हूं उन्होंने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने आप को जाट समाज का नेता बताने की कोशिश करते हैं ऐसे लोग जमीनी तौर पर काम करें तो समाज का ज्यादा भला होगा।
मेरठ एसएसपी अविनाश पांडे ने अपमानजनक टिप्पणी और जातीय संघर्ष को बढ़ावा देने वाले भाषण के मामले में आरोपी राम अवतार पलसानिया के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की है पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आरोपी के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।