पीसीएस परीक्षा में सफल होने वाली पूजा चौधरी का सम्मान किया
मेरठ। भाजपा नेता चौधरी यशवीर सिंह दर्जा प्राप्त मंत्री ने अंसल सुशांत सिटी स्थित उत्तर प्रदेश जाट महासभा के अध्यक्ष अमन सिंह बाबू जी के आवास पर पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और पूर्व सिवाल खास विधानसभा प्रत्याशी मनिंदर पाल के साथ ग्राम खिर्वा नौवाबाद के चौधरी विक्रम सिंह की पौत्री सुश्री पूजा चौधरी के उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीसीएस) की परीक्षा में 123वीं रैंक प्राप्त कर असिस्टेंट कमिश्नर (जीएसटी) के प्रतिष्ठित पद पर चयनित होने पर उसका सम्मान किया तथा उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।