logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लिफ्ट देना पड़ा भारी, चलती गाड़ी में बैंक कर्मी की 4 तोले की सोने की चैन गायब, 2 महिलाओं पर लगे आरोप।

खरखौदा/सोनीपत/हरियाणा/सोमपाल सैनी- 7988804545, 8950236002

​परोपकार के बदले चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। रोहतक निवासी नरेंद्र जोकि एक ग्रामीण बैंक में कार्यरत हैं। उसको राहगीर महिलाओं को लिफ्ट देना काफी महंगा पड़ गया।

आरोप है कि लिफ्ट लेने वाली दो महिलाओं ने बड़ी ही सफाई से पीड़ित के गले से 4 तोले की सोने की चेन उड़ा दी हैं।

​शिकायतकर्ता नरेंद्र ने खरखौदा पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त के साथ क्रेटा गाड़ी में दिल्ली से रोहतक जा रहे थे। रास्ते में केएमपी के पिपली टोल के पास 2 महिलाओं ने उनसे हाथ देकर लिफ्ट मांगी। मानवता के नाते नरेंद्र ने उन्हें गाड़ी में बिठा लिया।

​दोनों महिलाओं को उनके बताए हुए स्थान पर उतारने के बाद जब नरेंद्र ने गौर किया, तो उनके गले से सोने की चेन गायब थी।

​पीड़ित का आरोप है कि गाड़ी में बैठने के दौरान ही उन महिलाओं ने बड़ी चालाकी से वारदात को अंजाम दिया।

​नरेंद्र की शिकायत पर खरखौदा पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है। और मामले में जाँच जारी हैं।

खरखौदा ​पुलिस ने अपील की हैं कि सुनसान रास्तों या हाईवे पर अंजान व्यक्तियों को लिफ्ट देते समय सतर्क रहें, क्योंकि ऐसे गिरोह सक्रिय हो सकते हैं जो आपकी मदद का फायदा उठाकर आपको शिकार बना सकते हैं।

406
9041 views

Comment