logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

RANCHI : जिला उपायुक्त ने अंचल कार्यालय नामकुम का किया निरीक्षण

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा अंचल कार्यालय नामकुम का निरीक्षण

विगत छः माह से बिना किसी सूचना या अनुमति के अनुपस्थित रह रहे निम्नवर्गीय लिपिक श्री राम चरित्र मिस्त्री पर अंचल अधिकारी, नामकुम को तत्काल इनके विरुद्ध आरोप पत्र गठित करने का निर्देश

3 माह से लंबित दाखिल-खारिज के वादों तथा आम नागरिकों द्वारा प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश

रांची (झारखंड)। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने आज को अंचल कार्यालय, नामकुम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में कार्यरत सभी कर्मियों की उपस्थिति पंजी की विस्तृत जाँच की और सभी कर्मियों को ससमय कार्यालय में उपस्थित रहने का सख्त निर्देश दिया।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त श्री भजन्त्री ने कार्यालय के महत्वपूर्ण रजिस्टरों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कैश बुक, सर्विस बुक, आगत निर्गत पंजी, अतिक्रमण पंजी आदि का अवलोकन किया।

प्रधान सहायक को लॉग बुक पंजी को नियमानुसार नियमित रूप से अद्यतन रखने का निर्देश दिया गया।

विगत छः माह से बिना किसी सूचना या अनुमति के अनुपस्थित रह रहे निम्नवर्गीय लिपिक श्री राम चरित्र मिस्त्री पर अंचल अधिकारी, नामकुम को तत्काल इनके विरुद्ध आरोप पत्र गठित करने का निर्देश

विगत छः माह से बिना किसी सूचना या अनुमति के अनुपस्थित रह रहे निम्नवर्गीय लिपिक श्री राम चरित्र मिस्त्री के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त

सर्विस बुक के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विगत छः माह से बिना किसी सूचना या अनुमति के अनुपस्थित रह रहे निम्नवर्गीय लिपिक श्री राम चरित्र मिस्त्री के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त की। इस संबंध में उन्होंने अंचल अधिकारी, नामकुम को तत्काल इनके विरुद्ध प्रपत्र-क गठित कर भेजने का निर्देश दिया।

दाखिल-खारिज व आमजन के आवेदनों पर सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान उपस्थित अंचल निरीक्षक एवं सभी राजस्व उप-निरीक्षकों को उपायुक्त श्री भजन्त्री ने निर्देशित किया कि 3 माह से लंबित दाखिल-खारिज के वादों तथा आम नागरिकों द्वारा प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त महोदय ने विशेष रूप से चेतावनी देते हुए कहा कि 10 डिसमिल से कम भूमि के दाखिल-खारिज मामले यदि 3 माह से अधिक समय तक बिना किसी उचित कारण के कर्मचारी स्तर पर लंबित रखे गए तो संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध सीधी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने सख्त शब्दों में कहा कि आम नागरिकों को बार-बार कार्यालय के चक्कर लगवाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। किसी भी प्रकार की लापरवाही या जानबूझकर देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उपस्थित अधिकारीइस

निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता, राँची, श्री रामनारायण सिंह, अंचल अधिकारी, नामकुम : श्री कमल किशोर सिंह, एवं जिला जन संपर्क पदाधिकारी, राँची श्रीमती उर्वशी पांडेय मौजूद थे।

उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिला प्रशासन आम जनता को शीघ्र, पारदर्शी और सुगम सेवाएं उपलब्ध कराये।

★ अबुआ साथी-9430328080

जन शिकायत हेतु रांची जिला प्रशासन का व्हाट्सएप नंबर

14
762 views

Comment