वाराणसी: मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, 4 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा; पुलिस-एनडीआरएफ ने सुरक्षित उतारा
Varanasi के चोलापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक नशे की हालत में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। यह घटना गोसाईपुर चौकी अंतर्गत पलहीपट्टी चौराहे की है, जहां युवक की हरकत देख स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई।
सूचना मिलते ही Uttar Pradesh Police, फायर ब्रिगेड और National Disaster Response Force (NDRF) की टीम मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।
पारिवारिक विवाद से था परेशानपारिवारिक विवाद से था परेशान
जानकारी के मुताबिक, युवक की पहचान अजय कुमार मौर्य के रूप में हुई है, जो चोलापुर के भैठोली गांव का निवासी है। वह अपने माता-पिता और बड़े भाई के साथ रहता है, जबकि उसकी पत्नी इन दिनों मायके में रह रही है। अजय एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करता है।
बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद और पत्नी के अलग रहने के कारण वह मानसिक तनाव में था। उसने परिजनों से जमीन बेचकर 10 लाख रुपये देने की मांग की थी, लेकिन परिवार ने इससे इनकार कर दिया।
टावर पर चढ़कर रखीं शर्तें
गुरुवार शाम अजय घर से निकलकर करीब 500 मीटर दूर स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया और नीचे उतरने के लिए कई शर्तें रखने लगा। उसने पत्नी को मौके पर बुलाने और गिरवी रखी बाइक छुड़ाने की मांग की।