logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हनुमान जयंती पर 31 कुंडीय यज्ञ का आयोजन व्यापारी नेता नीरज मित्तल ने लगाया छप्पन भोग का प्रसाद

मेरठ। कंकरखेडा स्थित मंदिर महादेव में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर पंडित संजय त्रिपाठी द्वारा विधि विधान से पूजन एवं 31 कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया।

जिसमें 31 यजमानों द्वारा परिवार सहित हनुमान जी का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर संगीतमय सुंदरकांड का पाठ व हनुमानजी के भजनों से सभी भक्त झूम उठे। कार्यक्रम में मुख्य संयोजक व्यापारी नेता नीरज मित्तल के द्वारा भगवान को छप्पनभोग लगाया गया और सभी भक्त जनों को सब्जी पुड़ी और हलवा का प्रसाद भी वितरित किया।

कार्यक्रम में मदन गोपाल गुप्ता, जौनी मित्तल, नीरज गर्ग, मनोज मित्तल, रिंकू गोयल, मुकेश शर्मा, बंटी बहल, दीपक शर्मा, अमित गुप्ता, शांतनु त्रिपाठी, वैभव कौशिक, मनोज गुप्ता, संजय सब्बरवाल, सत्यप्रकाश विग, भारत रस्तोगी, अनिकेत गर्ग, देव भरद्वाज आदि उपस्थित रहे।

0
67 views

Comment