भुवनेश्वर में जीते पैरा खिलाड़ियों को डीएम ने किया सम्मानित
मेरठ। हाल ही में भुवनेश्वर में आयोजित 24वें पैरा नेशनल एथलेटिक्स खेलों में मेरठ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में मेरठ के आठ खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में पदक हासिल किए। इस उपलब्धि पर गुरूवार को कलक्ट्रेट में डीएम डा.वीके सिंह द्वारा सभी खिलाडियों को सम्मानित किया।