भड़काऊ भाषण पर पूर्व विधायक संगीत सोम पर कार्यवाही की मांग
मेरठ। सरधना विधानसभा के भगवानपुर गांव में 30 मार्च को हुई पंचायत में पूर्व विधायक सगीत सोम द्वारा दिए गये भाषण में आपत्तिजनक, भड़काऊ और वैमनस्य फैलाने वाला पुट भरा हुआ था। जिसे लेकर गुरूवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग उठाई।
ज्ञापन देने वालों में एडवोकेट आदेश प्रधान, मोहित प्रधान, अंकुश नागर, तुषार,सुमित और रजत आदि शामिल थे