JAMSHEDPUR : साकची शहीद चौक : हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य महाआरती और उत्सव
साकची शहीद चौक : हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य महाआरती और उत्सव
जमशेदपुर (झारखंड)। साकची शहीद चौक स्थित श्री श्री हनुमान मंदिर में जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा और उपाध्यक्ष राकेश साहू ने संयुक्त रूप से बताया कि यह अवसर भगवान हनुमान जी के जन्मोत्सव को समर्पित है।
मंदिर परिसर और आसपास के बाजार में उत्सव का माहौल देखने लायक था। हनुमान जी की प्रतिमा पर सिंदूर अर्पित कर आरती की गई और भोग प्रसाद का वितरण किया गया। जन्मोत्सव के दौरान मंदिर परिसर को आकर्षक बैलून सजावट और रंगोली से सजाया गया।
भगवान हनुमान जी को प्रारंभ में रंग कबीर से सजाया गया, इसके बाद विधिपूर्वक आरती संपन्न हुई। आरती का संचालन काषी वाले बाबा ऐस के शास्त्री जी द्वारा किया गया, जबकि पूजा में पंडित शिव कुमार पांडे ने मुख्य भूमिका निभाई।
कार्यक्रम की सफलता में मंदिर कमेटी के सदस्य सुरेंद्र शर्मा, राकेश साहू, अजीत शर्मा, दीपक सिंह, मुकेश सिंह, प्रमोद सिन्हा, जया शर्मा, रेनू शर्मा, गुड्डी वर्मा, प्रमोद कुशवाह, पप्पू साहू, पूर्वी दत्त,संतोष मिश्रा, पिंटू कुमार, राजू साहू, चंद्रभान प्रसाद, अनिल कुमार, विश्वजीत जेना, लक्ष्मी जय शर्मा, नीतू लाल, शिक्षा महुआ और मुस्कान महिला ने सक्रिय योगदान दिया।
इस अवसर पर भक्तजन बड़ी संख्या में शामिल हुए और हनुमान जी के आशीर्वाद से उत्सव की गरिमा और भक्ति भाव में चार चांद लग गए।