logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

व्यापारियों की समस्याओं को लेकर एसपी सिटी से मिले व्यापारी व भाजपा नेता

एसपी सिटी बोले-अब भगत सिंह मार्किट में पीएसी करेगी कैंप

मेरठ। विभिन्न मामलों को लेकर व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह से मिला तथा उन्हे कई मामलों से अवगत कराया। इस अवसर पर संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता व भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा ने एसपी सिटी से बाजारों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। इसके साथ साथ उन्होंने भगत सिंह मार्केट के प्रधान के साथ हुई मारपीट के मामले को गंभीर बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की।

एसपी सिटी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मार्केट में पीएसी तैनात करने की बात कही। उन्होने कहा कि यह पीएसी दिन रात यही कैंप करेगी। व्यापारी नेता अजय गुप्ता ने वैशाली गढ़ रोड स्थित मंदिर में हुई चोरी का मुद्दा भी उठाया। इस दौरान व्यापार संघ महामंत्री सरदार दलजीत सिंह आदि भी मौजूद रहे।

7
92 views

Comment