logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लाखों की चोरी करने के आरोपी को सोने-चांदी के जेवरों व नगदी सहित 24 घंटे में किया गिरफ्तार।

लाखों की चोरी करने के आरोपी को सोने-चांदी के जेवरों व नगदी सहित 24 घंटे में किया गिरफ्तार।

खरखौदा/सोनीपत/हरियाणा/सोमपाल सैनी - 7988804545, 8950236002

*बरोणा रोड के सत्संग भवन के पास से मोटरसाइकिल व सोने- चाँदी व नगदी सहित चोरी का आरोपी काबू।

खरखौदा के पाई निवासी हितेश हाल-फिलहाल, महाबीर कॉलोनी, वार्ड नम्बर 9, रॉक जिम के पास रहने रहने वाला है।

उसने खरखौदा पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि दिनांक 29 मार्च को समय करीब 11 बजे वह और उसका भाई हिमांशु घर पर ही थे और अपने घर के चौबारे में सो रहे थे।

वही उसकी माता बेबी पड़ोस के मकान में गई हुई थी। उनकी माता बहार मैन गेट की कुण्डी लगाकर गई थी। सुबह 10-11 बजे वापिस घर वापस आई तो मैन गेट खुला मिला और घर के लोबी मे लगा डीवीआर भी गायब मिले , और सारा सामान भी बिखरा हुआ मिला।

उन्होंने शिकायत में यह भी बताया कि जब उनकी माता बेबी मंदिर वाले कमरे में गई और मंदिर के नीचे बने लोकर को चैक किया तो लोकर के अन्दर से 720000 रुपये, एक सोने की चैन, और 4 सोने की अंगुठी, 1 सोने की लोकेट, और 3 जौडी बाले सोने के कुल 1.5 तोले के एक नथ 20 ग्राम की सोने की और 5 पाजेब कुल 1 किलो की थी।

और चांदी 2 हथफुल चांदी ,4 चार जोडी चुटकी 20 ग्राम को कोई नाम पता नामालुम व्यक्ति चोरी करके घर के अन्दर से ले गया। उसने यह भी बताया कि जो कमरा बंद था उसकी चाबी उनकी माता के पास थी।

उपरोक्त की शिकायत पर खरखौदा पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए, खरखौदा थाना प्रभारी पवन मलिक द्वारा एएसआई प्रदीप की अगुवाई में मुख्य सिपाही सुदीप व मुख्य सिपाही विकास की एक टीम गठित की गई,।

पुलिस विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार उनकी टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए थाना कलां निवासी चोरी के आरोप में शेखर उर्फ आशीष को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं, शेखर उर्फ आशीष मजदूरी का काम करता हैं, और उसे एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सहित खरखौदा के बरोणा रोड के सत्संग भवन के पास से काबू किया।

यह जानकारी भी मिली कि आरोपी की बहन खरखौदा की महावीर कॉलोनी में ही रहती हैं, शेखर उर्फ आशीष अपनी बहन के घर आता जाता रहता था।

जिसने इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपी के पास चोरी सुधा सोने व चांदी के सभी जेवर व लाखो की नगदी बरामद कर ली हैं। फिलहाल लाखो की चोरी के आरोप में पकड़े गए आरोपी शेखर उर्फ आशीष को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया हैं।

664
14784 views

Comment