logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

काशिका शक्ति का स्थापना दिवस

डिपार्टमेंट ऑफ काया चिकित्सक विज्ञान फैकल्टी ऑफ आयुर्वेदिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में शक्ति स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया I कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर भारती मिश्रा ने किया. मंच पर अतिथियों को आमंत्रित किया गया. मुख्य अतिथि माननीय डॉक्टर शिवकुमार शर्मा जी थे I विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर सांत्वना मुखोपाध्याय, डॉक्टर. आनंद प्रभा जी थी I अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया I उसके बाद कुल गीत काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की छात्राओं द्वारा एवम् प्रार्थना शक्ति गीत गाया गया प्रोफ़ेसर बिपाशा गोस्वामी तुलसी पौधा और अंग वस्त्र द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गयाI.डॉक्टर मंजू लता त्रिपाठी द्वारा काशीका शक्ति:परिचय और इकाई के कार्यो के विषय में बताया गया I शक्ति प्रेरणा सम्मान : श्रीमती जानकी देवी चंदौली की किसान महिला को माननीय डॉक्टर शिवकुमार शर्मा जी और परप्रोफ़ेसर.नीलम गुप्ताजी द्वारा प्रदान किया गया . स्व शक्ति प्रोफेसर सुनीता सुमन जी द्वारा कोमल बिन्द ,प्रस्तुति,आँचल बिन्द तीन छात्राओं को दिया गया I काशीका शक्ति गौरव सम्मान डॉक्टर आनंदप्रभा जी द्वारा. डॉक्टर आकांक्षा सिंह कृषि वैज्ञानिक को दिया गया I माननीय डॉक्टर. शिव कुमार शर्माजी का पाथेय भी प्राप्त हुआ I उन्होंने स्त्री की सार्थक क्षमता को पुरुषोचित शब्दों से परिभाषित किए जाने पर असहमति जताई.प्रोफेसर संगीता पंडित, डॉक्टर श्वेता जायसवाल l , प्रतिमा तिवारी और गौरी द्वारा चैती गीत साँस्कृतिक कार्य क्रम प्रस्तुत किया गया. प्रोफेसर नीलम गुप्ता द्वारा अध्यक्षसंबोधन किया गया. धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर दीपा मिश्रा द्वारा किया गया I इस अवसर पर डॉक्टर सुनीता डोंगरे जमुना शुक्ला,रश्मि पाठक, डॉक्टर श्री लता राव, डॉक्टर प्रदर्शनी बबीता प्रियंका , सुषमा शुक्ला ममता तिवारी नीलम मिश्रा i , डॉक्टर शालिनी, सुनीता भार्गव सीमा अग्रवाल l भावना प्रोफेसर अलका अग्रवाल सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे
रिपोर्ट अंजनी मिश्रा

4
479 views

Comment