logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कैंट विधायक ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र

मेरठ। विकास भवन सभागार में विधायक मेरठ कैंट अमित अग्रवाल की अध्यक्षता में जनपद मेरठ की 300 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान कैंट विधायक द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र गगोल का लोकार्पण किया गया तथा जनपद की 158 मुख्य सेविकाओं को विभागीय कार्यों के सुदढ़ क्रियान्वयन हेतु मोबाइल फोन वितरित किए गए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह, मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश कुमार गुप्ता, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविकाएं तथा नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं।

0
249 views

Comment