logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रॉलेट एक्ट विरोध के बलिदानियों को श्रद्धांजलि, स्वामी श्रद्धानन्द जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान : गोयल

रिपोर्ट - अक्षय माहेश्वरी
नई दिल्ली

आज टाउन हॉल, चांदनी चौक में 30 मार्च 1919 को अंग्रेजों के काले कानून रॉलेट एक्ट के विरोध में बलिदान देने वाले वीरों की स्मृति में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आर्य समाज के महान नेता स्वामी श्रद्धानन्द जी के नेतृत्व में हुए ऐतिहासिक आंदोलन को याद करते हुए उनके साहस, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन किया गया।
कार्यक्रम में यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, राष्ट्रवादी शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता जय भगवान गोयल ने कहा कि स्वामी श्रद्धानन्द जी ने समाज को एकजुट करने और अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का कार्य किया था, जो आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि समाज में जागरूकता, एकता और अपने मूल मूल्यों के प्रति समर्पण को और मजबूत करने की आवश्यकता है। उनके द्वारा तलवार के डर पर हिन्दू से मुस्लिम बने हिन्दुओं की भी घर वापसी करवाई गई थी।जय भगवान गोयल ने कहा कि संगठन समाजहित में विभिन्न जागरूकता अभियानों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा और लोगों को अपनी सांस्कृतिक विरासत एवं परंपराओं के प्रति जागरूक करने का कार्य करेगा तथा स्वामी श्रद्धानंद जी के मार्गदर्शन पर चल कर हिन्दुओं की घर वापसी करवाएंगा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने स्वामी श्रद्धानन्द जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

6
514 views

Comment