logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

“जिसने हमें राह दिखाई, आज वही सितारा खो गया”


लखनऊ, गोमती नगर विस्तार
नवाब पुरवा चौराहा के प्रतिष्ठित समाजसेवी, रामजी प्लाईवुड के संचालक एवं दी इंडियन पब्लिक इंटर कॉलेज के संस्थापक/डायरेक्टर
आदरणीय श्री राजेश यादव जी
के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है।
उन्होंने शिक्षा, संस्कार और मार्गदर्शन के माध्यम से अनगिनत विद्यार्थियों का भविष्य संवारा और समाज को जागरूक करने का कार्य किया। उनका जीवन सादगी, सेवा और समर्पण का अद्भुत उदाहरण था।

मेरे लिए यह एक अपूरणीय व्यक्तिगत क्षति है। मैंने उनके ही विद्यालय से शिक्षा प्राप्त की, जिसके पश्चात मुझे मीडिया जगत में कार्य करने का अवसर मिला। आज मैं ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन में बतौर पत्रकार एवं सिक्का ब्रॉडबैंड प्राइवेट लिमिटेड में रेडियो फ्रीक्वेंसी अभियंता के रूप में कार्यरत हूं—जिसका श्रेय कहीं न कहीं उनके मार्गदर्शन को जाता है।

आज उनके जाने से समाज ने एक सच्चा शिक्षक, मार्गदर्शक और संरक्षक खो दिया है।

🙏 बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें।

6
343 views

Comment