logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सुर्य प्लाजा में आगजनी में पीड़ित व्यापारियों को सरकार दे मुआवजा - पं0 आशु शर्मा

मेरठ। पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के मुख्य पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष पं0आशु शर्मा के साथ 2 दिन पूर्व सुर्य प्लाजा परिसर की दुकानों में हुई आगजनी की गंभीर और दुखद घटना को लेकर आज सूर्य प्लाजा पहुंचे पं0आशु शर्मा ने पीड़ित व्यापारियों से वार्ता कर उन्हें सांत्वना दी।

पीड़ित व्यापारियों ने बताया कि आगजनी में हमारा करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है प्रेरित परिवारों के सामने रोजी रोटी का संकट है प्रदेश अध्यक्ष पं0आशु शर्मा के द्वारा जिला अधिकारी मेरठ वी के सिंह से फोन पर वार्ता की गई तथा पीड़ित व्यापारियों को सरकार तथा जिला प्रशासन के द्वारा मुआवजा देने कि मांग उठाई गई।

पं0 आशु शर्मा ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि आगजनी से सुर्य प्लाजा मार्केट के व्यापारियों का करोड़ों रुपए का नुकसान जिला प्रशासन तथा सरकार व्यापारीयों कि इसमें मदद करें ताकि व्यापारी दोबारा से अपना व्यापार पुनर्स्थापित कर सके, जिलाधिकारी के द्वारा उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।

इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव सुमेर सिंह धार, जिला अध्यक्ष विजय ओबराय, महानगर अध्यक्ष विजय राठी, शहर प्रभारी मंसूर अली, सुर्य प्लाजा मार्केट के महामंत्री सोनू शर्मा, तानसीफ अली, प्रवीण महरौल, सोनू कुरैशी, भावेश मेहता, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

2
111 views

Comment