logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अधिवक्ता से मारपीट के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन, कप्तान कार्यालय का घेराव

मेरठ। दो दिन पहले एक अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में मेरठ बार एसोसिएशन के दर्जनों अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर कड़ा प्रदर्शन किया। आक्रोशित वकीलों ने मेरठ के कप्तान कार्यालय का घेराव करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

वकीलों का कहना है कि अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट की घटना बेहद गंभीर है और अब तक आरोपियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे अधिवक्ता समुदाय में नाराजगी है। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।

मेरठ बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं, मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया कि मामले में शीघ्र ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

0
66 views

Comment