विज्ञान आधारित दुनिया का पहला रियलिटी शो का समापन, डा.लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने विजेताओं को सम्मानित किया
मेरठ। फतेहउल्लापुर स्थित विज्ञान घर में आयोजित ‘विज्ञान आधारित दुनिया का पहला रियलिटी शो’ के समापन समारोह में राज्यसभा सांसद डाक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेयी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस दौरान उन्होने कहा कि यह एक अत्यंत अभिनव पहल थी, जिसमें 14 से 18 वर्ष के युवाओं ने ‘जीरो वेस्ट जीवन शैली’को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 17 मार्च से 26 मार्च तक चले इस कार्यक्रम ने हमारे भावी वैज्ञानिकों को व्यावहारिक समाधान खोजने के लिए प्रेरित किया।
डा.वाजपेयी ने खुद युवाओं की प्रतिभा और समर्पण को देखा और मंच पर विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होने सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को बधाई दी। आये हुए अतिथियों का स्वागत विज्ञान विद दीपक शर्मा द्वारा किया गया।