logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कदमा : श्री राम बजरंग अखाड़ा समिति का भव्य झंडा पूजा जुलूस, जय श्री राम के नारों से गूंजा क्षेत्र

कदमा : श्री राम बजरंग अखाड़ा समिति का भव्य झंडा पूजा जुलूस, जय श्री राम के नारों से गूंजा क्षेत्र

जमशेदपुर (झारखंड)। कदमा क्षेत्र में रंकिणी मंदिर के सामने हो रहे श्री श्री बसंती चैती दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर श्री राम बजरंग अखाड़ा समिति द्वारा नवमी पूजा के दिन भव्य झंडा पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ झंडा को अपने क्षेत्र में घुमाया।

जुलूस के दौरान "जय श्री राम" और "बजरंगबली की जय" के गगनभेदी नारों से पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूब गया। डंका, ढोल और बाजे की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए, जिससे माहौल पूरी तरह धार्मिक रंग में रंग गया।

कार्यक्रम के दौरान समिति के अध्यक्ष दिवाकर सिंह सहित मनिंदर, पंकज कमल, राजेश शर्मा, प्रकाश जायसवाल, शिवा, सुमित, टिंकू, सुभाशीष उपाध्याय, एस. कार्तिक, सुप्रीत मुखी, मनोज, पब्लिक विश्वास, अमृतेश, राजीव, पंकज, केशु सिंह, पिउस, सुप्रीत, समीर, सुब्रतो समेत समिति के कई सदस्य और स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे।

समिति के सदस्यों ने बताया कि यह झंडा पूजा परंपरागत आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है, जिसमें हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा गया, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

20
1520 views

Comment