logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गुप्ता क्लासेज के डॉयरेक्टर" डॉ आलोक गुप्ता " द्वारा आज आर.जी. डिग्री कॉलेज मेरठ, में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

मेरठ। आर.जी.डिग्री कॉलेज मेरठ में करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल में गुप्ता क्लासेज द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया ।कार्यशाला डिग्री कॉलेज की प्रधानाचार्य महोदया, डॉ/प्रोफ़ेसर निवेदिता कुमारी एवं करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल की इंचार्ज डॉ बबीता माझी जी के निर्देशन में आयोजित की गई।

साथ में रसायन शास्त्र विभाग की शिक्षिका डॉ नलिनी द्विवेदी, गृह विज्ञान विभाग की शिक्षिका डॉ ममता कुमारी और श्रीमान मरगूब मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यशाला के रिसोर्स पर्सन गुप्ता क्लासेज मेरठ के निर्देशक (डॉ आलोक गुप्ता )रहे। और गुप्ता क्लासेज की मार्केटिंग हेड "पूजा सोलंकी " द्वारा करियर काउंसलिंग वर्कशॉप का बहुत अच्छे से संचालन कराया गया। और साथ में गुप्ता क्लासेज की पूरी टीम आई.टी.हेड सारंग सर, वीडियो एडिटर कार्तिक, स्टाफ़ पर्सन भानु जी के सहयोग से करियर काउंसलिंग कार्यशाला बहुत अच्छे से सम्पन्न हुई।

करियर काउंसलिंग सेल की इंचार्ज बबीता माझी ने अपने स्वागत भाषण में इस कार्यशाला की सार्थकता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस प्रकार की गतिविधियां किस प्रकार एक अच्छा करियर बनाने के लिए सहायक होती है। डॉ आलोक गुप्ता ने कार्यशाला में डिग्री कॉलेज कि छात्राओं को सरकारी नौकरी की पूर्ण जानकारी दी ,और इनमें सफलता पाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की ।

डॉ आलोक गुप्ता ने छात्राओं को विस्तार से समझाया की बैंक , एसएससी ,यूपी पुलिस, दिल्ली पुलिस, एन डी ए, सी डी एस, क्लैट, टीचिंग आदि में तथा अन्य सरकारी /प्राइवेट परीक्षा एंटरेंस में सफलता पाने के लिए किस प्रकार योजनाबद्ध प्रयास किया जाए।

इसके साथ-साथ गणित की बड़ी कैलकुलेशन को शॉर्टकट मेथड एवं अजब गजब मेथड द्वारा सेकंड में हल करना सिखाया ।अंत में छात्राओं के साथ संवाद सत्र में सक्रिय प्रतिभागिता करने वाली छात्राओं को पुरस्कार वितरण भी किया।

कार्यक्रम का संचालन बबीता माझी ने किया तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापन कार्यशाला की ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री डॉ ममता कुमारी और प्रधानाचार्य महोदया डॉ/प्रोफ़ेसर निवेदिता कुमारी ने किया।

0
0 views

Comment