logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मोदरान के श्री आशापुरा माताजी मंदिर में महादुर्गा अष्टमी पर यज्ञ और अनुष्ठान का भव्य आयोजन सुबह 10:00 बजे से 5:30बजे तक यज्ञ के बाद पुर्णाआहुती

मोदरान के श्री आशापुरा माताजी मंदिर में महादुर्गा अष्टमी पर यज्ञ और अनुष्ठान का भव्य आयोजन

आज सुबह 10:00 बजे से 5:30बजे तक यज्ञ के बाद पुर्णाआहुती व महा आरती का आयोजन किया जाएगा

मोदरान /जालौर | चैत्र नवरात्रि पर जालौर जिले के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री आशापुरा माताजी मंदिर, मोदरान में चैत्री नवरात्रि के पावन अवसर पर महा दुर्गा अष्टमी का पर्व अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर मंदिर परिसर में सुबह से ही भव्य यज्ञ, हवन और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया है।
वैदिक मंत्रोच्चार से गुंजायमान हुआ मंदिर परिसर
चैत्री नवरात्रि के आठवें दिन, पुआचार्य पंडित भीमाशंकर जी दवे, शास्त्री अरुण दवे, शास्त्री शुभम दवे, दिनेश दवे और दिनेश त्रिवेदी द्वारा दुर्गा सप्तशती के पाठ पूर्ण किए गए। मंदिर के मुख्य पुजारियों और विद्वान पंडितों के सानिध्य में आज सुबह 10 बजे से महा दुर्गा अष्टमी यज्ञ प्रारंभ हुआ, जो शाम 5 बजे तक अनवरत चलेगा।
महाआरती और पूर्णाहुति आज
मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, पूरे दिन चलने वाले इस वैदिक अनुष्ठान के पश्चात शाम 5:30 बजे यज्ञ की पूर्णाहुति दी जाएगी, जिसके बाद भव्य महाआरती का आयोजन होगा। माँ भगवती का नवीन वस्त्रों तथा सोने-चांदी के आभूषणों से मनमोहक श्रृंगार किया गया है, जो भक्तों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब
अष्टमी के अवसर पर माताजी के दर्शन के लिए स्थानीय गाँवों सहित दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी है। मंदिर परिसर "जय माता दी" और "माँ आशापुरा के जयकारों" से गुंजायमान है। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर माताजी के दर्शन कर रहे हैं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। इस धार्मिक आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और भक्तगण उपस्थित रहेगे।

0
0 views

Comment