logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अनुपस्थित पेंशन धारक सावधान, दस्तावेजों की जांच के लिए प्रशासन ने दिया एक और मौका।

खरखौदा/सोनीपत/सोमपाल सैनी - 7988804545, 8950236002

​सोनीपत : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के सख्त आदेशों के बाद सोनीपत प्रशासन पेंशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए सक्रिय हो गया है। सोनीपत उपायुक्त नेहा सिंह ने जिला के उन पेंशन धारकों को एक और अवसर प्रदान किया है, जो अभी तक कमेटी के समक्ष उपस्थित होकर अपने दस्तावेजों की जांच नहीं करवा पाए हैं।

​उपायुक्त ने बताया कि ऐसे पेंशन लाभार्थियों की सूची तैयार कर ली गई है जो जांच प्रक्रिया से अनुपस्थित रहे हैं। यह सूची संबंधित सरपंचों, वार्ड पार्षदों और ग्राम सचिवों को सौंप दी गई है।

प्रशासन अब इन लाभार्थियों से व्यक्तिगत तौर पर संपर्क साध रहा है ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति पेंशन से वंचित न रहे और अपात्रों की पहचान की जा सके।

​प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में होने वाली किसी भी असुविधा या पेंशन रुकने जैसी स्थिति से बचने के लिए लाभार्थी तुरंत अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवाएं। इसके लिए जिला स्तर पर विभिन्न ब्लॉकों में जांच केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

​दस्तावेजों की जांच के लिए निम्नलिखित स्थानों पर संपर्क किया जा सकता है:-

क्षेत्र निर्धारित स्थान (जांच केंद्र)

*सोनीपत नगर निगम क्षेत्र अंत्योदय भवन, एडीसी कार्यालय

*सोनीपत ब्लॉक बीडीपीओ कार्यालय, सोनीपत

*गोहाना (ब्लॉक व एमसी) बीडीपीओ कार्यालय व एमसी कार्यालय, गोहाना

*खरखौदा (ब्लॉक व एमसी) एसडीएम कार्यालय,

खरखौदा
राई व कुंडली एमसी बीडीपीओ कार्यालय,

*गन्नौर (ब्लॉक व एमसी) बीडीपीओ कार्यालय, गन्नौर

*मुड़लाना, कथूरा व मुरथल संबंधित बीडीपीओ कार्यालय

किसी भी प्रकार की अतिरिक्त जानकारी या सहायता के लिए पेंशन धारक सीधे जिला समाज कल्याण कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

258
5689 views

Comment