logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

युवाओं ने लिया शहीदों के आदर्शों पर चलने का संकल्प

मेरठ। शहीद दिवस के अवसर पर एक भव्य और प्रेरणादायक पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा लालकुर्ती स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा से शुरू हुई, जहां सुबह 11 बजे बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए।कार्यक्रम की शुरुआत शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।

उपस्थित लोगों ने भावपूर्ण वातावरण में शहीदों के बलिदान को नमन किया। जगह-जगह लोगों ने पदयात्रा का स्वागत किया और शहीदों के प्रति सम्मान प्रकट किया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीदों के आदर्शों को अपनाकर देश के विकास और सेवा में अपना योगदान दें।

समाजसेवी सरबजीत कपूर ने कहा कि शहीदों का त्याग हमें अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है और देशहित को सर्वोपरि रखने की सीख देता है। यह पदयात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

0
57 views

Comment