logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शिक्षक पुत्री का इंटरमीडिएट की परीक्षा में डंका।

सिलाव(बिहारशरीफ)। सिलाव प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय समसेरा में कार्यरत शिक्षक पंकज कुमार की पुत्री मेघा रानी कॉमर्स संकाय में 436 अंक लाकर अपने विद्यालय में अव्वल स्थान प्राप्त की है। वह आर डी एच हाई स्कूल राजगीर की छात्रा है। मेघा बचपन से ही होनहार छात्रा रही है। हाँथ और पैर से अक्षम होने के वाबजूद भी इस कमी को अपनी कमजोरी नही बनने दी। वो हमेशा से ही अपने विद्यालय में अव्वल आते रही है। परीक्षा परिणाम आने के बाद उसके घर में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। न केवल मेघा ने अपने माता-पिता का नाम रौशन की है,बल्कि पूरे शिक्षक समाज का मान-सम्मान बढ़ाई है। प्रेस वार्ता में जब उससे पूछा गया आगे की पढ़ाई पूरी कर क्या बनना चाहती हो,तो उसने कहा कि "मैं स्नातक के बाद यूपीएससी पूरा करना चाहती हूँ।" मौजूद शिक्षक शारीरिक अक्षमता के बावजूद उसके हौसले को देखकर स्तब्ध थे,साथ ही मौजूद परिजनों,शिक्षकों इत्यादि ने मेघा को मिठाई खिलाकर उसकी उज्ज्वल भविष्य हेतु आशीर्वाद दिए।

294
14193 views

Comment