JAMSHEDPUR : विश्व जल दिवस पर जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का संकल्प
विश्व जल दिवस पर जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का संकल्प
जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय सभागार में जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने विश्व जल दिवस-सह-जल महोत्सव पखवाड़ा के समापन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जल संरक्षण, जल के समुचित उपयोग एवं जल जीवन मिशन योजनाओं के सफल संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की।
कार्यक्रम में पेयजल एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुखिया एवं जलसहियाओं को सम्मानित किया गया। उपायुक्त ने सभी को जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और इसे जनआंदोलन का रूप देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही जल संकट की चुनौती का समाधान संभव है।