logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

CHATRA : रेलवे स्टेशन के पास नशे का कारोबार बेनकाब, 1.263 किलो अफीम के साथ दो गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के पास नशे का कारोबार बेनकाब, 1.263 किलो अफीम के साथ दो गिरफ्तार

चतरा (झारखंड)। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन के आसपास चल रहे नशे के अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। 19 मार्च 2026 की रात करीब 11:30 बजे सूचना मिली कि कुछ लोग मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त हैं।

सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान गांधी मैदान के पास से दो व्यक्तियों को अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में मुकेश कुमार रजक (उम्र करीब 32 वर्ष) सत्यदेव यादव (उम्र करीब 35 वर्ष) शामिल हैं। दोनों चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 1.263 किलोग्राम अफीम और 2 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस संबंध में शहर थाना में कांड संख्या 108/2026 के तहत NDPS Act की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

आगे की कार्रवाई, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है।

24
1043 views

Comment