logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आईएमए का प्रतिनिधिमंडल डा.लक्ष्मीकांत वाजपेयी से मिला, सदन में डाक्टरों की सुरक्षा का मामला उठाने पर जताया आभार

मेरठ। राज्यसभा में पिछले दिनों सांसद डाक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेयी द्वारा डाक्टरों की सुरक्षा का मुद्दा व डाक्टरों की सुरक्षा के लिये कडे कानून बनाने की मांग के मामले को उठाये जाने के चलते मेरठ आईएमए का एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डाक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेयी से मोहनपुरी स्थित उनके आवास पर मिलने पहुंचा तथा उनका आभार जताते हुए कहा कि सदन में उन्होने डाक्टरों की सुरक्षा के लिये जो आवाज उठाई है उसके लिये वह बधाई के पात्र है।

इस दौरान आईएमए की अध्यक्षा डा.मनीषा त्यागी, सचिव विकास गुप्ता, हास्पिटल बोर्ड आफ इंडिया के यूपी अध्यक्ष डा.शिशिर जैन व सुमित उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

0
35 views

Comment