PALAMU : डायन बताकर हत्या की कोशिश मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, तलवार बरामद
डायन बताकर हत्या की कोशिश मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, तलवार बरामद
पलामू (झारखंड)। पंडवा थाना क्षेत्र में महिला को डायन बताकर हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मुन्ना प्रसाद (32 वर्ष) और पप्पू प्रसाद (28 वर्ष) शामिल हैं।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तलवार भी बरामद की है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि अंधविश्वास से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।